{"_id":"680bd5aa1330dd14a80431f7","slug":"hindu-organizations-burnt-effigy-in-protest-against-terrorist-attack-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-113969-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आतंकी हमले के विरोध में हिंदू संगठनों ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आतंकी हमले के विरोध में हिंदू संगठनों ने फूंका पुतला
Sat, 26 Apr 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
महोबा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में लोगोंं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने जगह-जगह पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंक जमकर नारेबाजी की। कहा कि भारत इस घटना का मुंहतोड़ जवाब देगा। आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विश्व हिंदू महासंघ, बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी शाम पांच बजे आल्हा चौक में एकत्रित हुए। जहां पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। बाद में आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए प्रदर्शन किया। महासंघ के दीपक शुक्ला ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलियां चलाईं। इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है। इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सरकार कड़े कदम उठाए और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।
पनवाड़ी संवाद के अनुसार आतंकी हमले के विरोध में हिंदू संगठनों व समाजसेवियों ने विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर अमन शर्मा, रामजी दुबे, जितेंद्र परिहार, विक्रम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, श्रीनगर में विश्व हिंदू परिषद ने बस स्टैंड में आतंकवाद का पुतला फूंक विरोध जताया। इस मौके पर राजेश गुरुदेव, पंकज मिश्रा, राहुल पटैरिया, सौरभ सक्सेना आदि मौजूद रहे।