फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   highwayjaam me fase log

24 घंटे के अंदर दोबारा बह गया हाईवे में बना अस्थायी पुल

Mon, 23 Sep 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
highwayjaam me fase log
भरवारा (महोबा)। महोबा-राठ मार्ग में ग्राम भरवारा के पास अस्थायी पुल 24 घंटे में दूसरी बार बह जाने से आवागमन ठप हो गया कई वाहन सड़क के दोनों तरफ फंस गए। एक स्कूली बस फंस जाने से छोटे छोटे बच्चे दो घंटे तक रोते बिलखते रहे। बाद में ग्रामीणों की मदद से एक कच्चे रास्ते से बस को दो घंटे बाद निकलवाया गया। देर रात तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

गौरतलब है कि झांसी-मिर्जापुर हाइवे में ग्राम भरवारा के पास मुख्य सड़क पर बनाए जा रहे पुल के कारण रोड अवरुद्ध हो गया है। कार्यदाई संस्था ने वाहनों को निकालने के लिए पुल के पास से एक अस्थायी पुल बनाकर मार्ग बना दिया है। जहां से वाहनों का आवागमन हो रहा है। 21 सितंबर की रात को हुई जोरदार बारिश के चलते अस्थायी पुल बह गया था। जिससे 16 घंटे तक आवागमन ठप रहा। रविवार की शाम को पुल तैयार कराने के बाद आवागमन शुरू किया है लेकिन रविवार की रात को झमाझम बारिश होने से पानी के बहाव के चलते सोमवार को 12 बजे पुल बह गया।
विज्ञापन

अस्थायी पुल के 24 घंटे के अंदर दोबारा बह जाने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद लौटते समय बच्चों से भरी बस फंस गई। जिससे बच्चे खासा परेशान रहे। बाद में ग्रामीणों की मदद से कच्चे रास्ते से स्कूली बस को निकाला गया। अभी भी एक सैकड़ा से ज्यादा वाहन सड़क के दोनों तरफ फंसे है। अधिकारियों ने पुल को दोबारा से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए है लेकिन बारिश न थमने के कारण काम शुरू नही हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed