फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   High speed dumper hit roadways bus, four passengers injured

तेज रफ्तार डंपर ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, चार यात्री घायल

Wed, 26 Feb 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
High speed dumper hit roadways bus, four passengers injured
चरखारी (महोबा)। तेज रफ्तार डंपर ने महोबा से कानपुर जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस में साइड से टक्कर मार दी। बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पलटने से बचा लिया। दुर्घटना में बस सवार चार यात्री घायल हो गए। जिन्हें नजदीक के क्लीनिक में उपचार कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में किसी के हताहत न होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह 7 बजे रोडवेज बस महोबा से दो दर्जन सवारियां लेकर कानपुर जा रही थी। तभी चरखारी के मंडी तिराहा के समीप मुस्करा मोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बस के अगले हिस्से में टक्कर मार दी। इससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस में सवार यात्री घबरा गए और बस रुकते ही बाहर निकलने लगे। टक्कर में बस में सवार जनपद हमीरपुर के ग्राम गहरौली निवासी ईश्वरचंद्र पुत्र बैजनाथ, देवेंद्र, मुन्ना व हरी चुटहिल हो गए। जिन्हें नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया, उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उन्होंने दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे डंपर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बस चालक लखनजीत गुप्ता ने कोतवाली चरखारी में तहरीर दी है। किसी के हताहत न होने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed