{"_id":"61e5a41a4f368f11f805cf94","slug":"help-desks-of-government-offices-infected-mahoba-news-knp6758551104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों की हेल्प डेस्क ‘संक्रमित’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों की हेल्प डेस्क ‘संक्रमित’
विज्ञापन
सदर तहसील में बिना मॉस्क लगाए काम करते कर्मचारी।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, रोज नए मरीज सामने आ रहे हैं। संक्रमितों की संख्या 42 पहुंच चुकी है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और जिला विकास अधिकारी कार्यालय के लिपिक पॉजिटिव मिले हैं। इसके बावजूद विकास भवन में कोविड नियमों की अनदेखी की जा रही है। सदर तहसील में हेल्प डेस्क पोस्टर तक सीमित है। यहां भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। ज्यादातर कार्यालयों की कोविड हेल्प डेस्क नदारद हैं। ज्यादातर लोग बिना मास्क के ही दिखाई देते हैं।
केस- 1
सदर तहसील, दोपहर 12.34 बजे
सदर तहसील की कोविड हेल्प डेस्क में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। वहां केवल एक पोस्टर लगा था। कार्यालय पहुंचने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी नहीं की जा रही थी। कार्यालय में कर्मचारी भी बिना मॉस्क लगाए ही काम कर रहे थे।
केस- 2
विकास भवन, दोपहर 12.50 बजे
विकास भवन में हेल्प डेस्क नहीं दिखी। रविवार को जिस कार्यालय का लिपिक संक्रमित मिला था, वहां के कर्मचारी भी बिना मास्क के काम करते दिखे। आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग भी नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन
डीपीआरओ कार्यालय का थर्मल स्कैनर फेल
जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय में लगी थर्मल स्क्रीनिंग मशीन तापमान ही नहीं बता रही थी। स्किन पर लगाने पर रेड दिखाया। कार्यालय में ऑक्सीमीटर की व्यवस्था नहीं मिली।
10 और संक्रमित निकले
महोबा। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सक्रिय केसों की संख्या 42 हो गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि सोमवार को मथुरनपुरा में एक, पुरवा बजरिया में तीन, ग्रामीण क्षेत्र में कनकुआ, ग्योडी तरौस में दो, देवगनपुरा, राजेन्द्र नगर और एक केस अन्य जनपद में मिला है। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। (संवाद)
औद्योगिक इकाइयों में बनेंगी हेल्प डेस्क
महोबा। उपायुक्त उद्योग विमल द्विवेदी ने बताया कि तीसरी लहर को लेकर शासन ने सभी औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क एवं कोविड केयर सेंटर बनाने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने प्रत्येक औद्योगिक इकाई से निर्देश का पालन करने की अपील की है। (संवाद)