फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Heart patient increased in extreme cold, increase in patients

Mahoba News: भीषण ठंड में थम रही दिल की धड़कन, मरीजों में इजाफा

Tue, 02 Jan 2024 05:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
Heart patient increased in extreme cold, increase in patients
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



महोबा। लगातार बढ़ रही सर्दी लोगों की धड़कनों पर भारी पड़ रही है। जिले में पिछले एक सप्ताह में हृदयगति रुकने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, उच्च रक्तचाप व सांस के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। जिससे जिला अस्पताल समेत निजी क्लीनिकों में भी मरीजों की भीड़ जुट रही है।

जिले में बीते एक सप्ताह में अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा मंगलवार को जनपद छतरपुर के टिकरी निवासी शोभारानी (78) की तबियत खराब होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इसी तरह कस्बा कबरई के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी राजेंद्र (42) की हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। हृदय गति से मौत होने वालों का आंकड़ा ऐसा है, जो जानकारी में आया है। वहीं, कुछ मौतें ऐसी हैं जिनका स्वास्थ्य विभाग को पता तक नहीं लगा है।
विज्ञापन




जिला अस्पताल में प्रतिदिन 30 से 40 मरीज हृदय और सांस के पहुंच रहे हैं। डॉ. गुलशेर अहमद का कहना है कि ठंड व कोहरे में हृदय, सांस, उच्च रक्तचाप, ब्रेन हैमरेज के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। सर्दी में थोड़ी सी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। बताया कि ठंड में धमनियां सिकुड़ जाती हैं। इससे रक्तचाप बढ़ने से ब्रेन हैमरेज व हृदयघात का खतरा रहता है। कोहरे की वजह से सांस की नली सिकुड़ जाती है और मरीजों को सांस लेते समय गले में आवाज आने लगती है। इसके अलावा मरीज की काम करते समय, सीढि़यां चढ़ते व तेज चलते समय सांसें फूलने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी में ऐसे करें बचाव



-सर्दी से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के गर्म कपड़े पहनें

-चिकनाई वाले पदार्थाें का सेवन न करें



-शरीर की हल्की मालिश कर धूप में बैठें

-पूरी नींद लें और तनाव न रखें



-मांसाहार से परहेज कर ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें

-रक्तचाप नियंत्रित रखने के लिए समय-समय पर चिकित्सीय परामर्श लेते रहें



-नाश्ते में अंकुरित अनाज का प्रयोग करें

-खाने में दही और सलाद का अधिक सेवन करें



-मीठा, नमकीन और खट्टा कम खाएं

-अल्कोहल के सेवन से बचें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed