{"_id":"62c9bf5ad94e86494658104f","slug":"health-mahoba-news-knp7067092102","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः महिला अस्पताल में कल से होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः महिला अस्पताल में कल से होगी जांच
विज्ञापन
महिला जिला अस्पताल की सिलेक्ट्रा मशीन ठीक करता इंजीनियर।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिला महिला अस्पताल में 20 दिन से खराब चल रही सिलेक्ट्रा मशीन ठीक हो गई है। सोमवार से गर्भवती महिलाओं व बच्चों की सभी प्रकार की जांचें शुरू हो जाएंगी। अब तक मशीन खराब होने से मरीज बाहर से जांच कराने के लिए मजबूर थे। महिला अस्पताल में स्थापित लैब में रोजाना 200 मरीजों की जांचें होती हैं।
जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। यहां आए दिन जांच मशीन खराब होती रहती हैं। महिला अस्पताल में 21 जून से सिलेक्ट्रा मशीन खराब होने से अस्पताल के बाहर निजी पैथोलॉजी संचालकों ने जमकर फायदा उठाया। मजबूरी में मरीजों को बाहर से 300 से लेकर 500 रुपये तक में जांचें करानी पड़ रही है। इतने दिन में जांच के लिए दो हजार से अधिक मरीजों को बाहर की दौड़ लगानी पड़ी।
शनिवार को साइरेक्स कंपनी के इंजीनियर सौरभ ने अस्पताल पहुंचकर सिलेक्ट्रा मशीन को दुरुस्त किया। महिला जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन हाकिम अब्दुल करीम ने बताया कि सिलेक्ट्रा मशीन खराब होने से जांच नहीं हो पा रही थी। मशीन ठीक हो गई है। अब सोमवार से जांचें शुरू हो जाएंगी।