फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   health

बिना छुट्टी लिए गैर हाजिर मिला स्वास्थ्यकर्मी

Mon, 09 May 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
health
कुलपहाड़ (महोबा)। उप जिलाधिकारी पीयूष जायसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ का औचक निरीक्षण किया। वार्डों में मरीजों के बेड पर चादर गंदे मिले। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए। बिना अवकाश एक कर्मचारी चार दिन से अनुपस्थित चल रह था। कार्रवाई के लिए लिखा-पढ़ी की।
विज्ञापन

एसडीएम ने सीएचसी में दवाओं का स्टॉक चेक किया। इसके बाद प्रसव कक्ष पहुंच स्टॉफ नर्स जूली सिंह से प्रसव पीड़ित महिलाओं को दिए जाने वाले खाने की जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती मरीजों से सुविधाओं के विषय में पूछा। मरीजों ने बताया कि कुछ दवाएं अस्पताल से दी जाती हैं जबकि कुछ बाहर से मंगाई जाती हैं। एसडीएम ने डॉक्टरों को कड़ी चेतावनी दी। निरीक्षण में उपस्थिति रजिस्टर चेक करने पर पता चला कि एक कर्मचारी चार दिन से लगातार अनुपस्थित है, अवकाश का कोई पत्र भी वहां नहीं मिला। इस मौके पर सीओ उमेश चंद्र, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अम्बरीश राजपूत, डॉ. सुजीत राजपूत, फॉर्मासिस्ट वंदना नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed