{"_id":"60523fe88ebc3e8c911c7dcd","slug":"health-mahoba-news-knp618267130","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली भूमि पर लगाएं पोषण वाटिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली भूमि पर लगाएं पोषण वाटिका
विज्ञापन
महोबा। आंगनबाड़ी केंद्रों में बुधवार को पोषण पंचायत के साथ पोषण पखवाड़े की शुरूआत की गई। निवर्तमान ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से घरों के आसपास व ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर पोषण वाटिका तैयार करने में सहयोग मांगा गया। साथ ही महिलाओं को पोषणयुक्त भोजन लेने की सलाह दी गई।
महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार (आईसीडीएस) की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती व धात्री महिलाओं, निवर्तमान ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जनप्रतिनिधियों की पोषण पंचायत हुई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि गांव में कुपोषित बच्चा चिन्ह्ति किए जाने पर बच्चे को एनआरसी में भर्ती करने में आंगनबाड़ी की मदद करें। गांवों में खाली पड़ी भूमि में पोषण वाटिका तैयार कराएं। कुपोषित बच्चे को प्रशासन के सहयोग से गाय दिलाने में मदद करें। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले ऊपरी आहार के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
कबरई ब्लाक के किडारी गांव स्थित केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजना शर्मा ने महिलाओं से कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच कुपोषण बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए सभी को आगे आना होगा।