{"_id":"6050efe28ebc3e8d177227e6","slug":"health-mahoba-news-knp618058036","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मार्च तक मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मार्च तक मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा
विज्ञापन
महोबा। जिले में 31 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। राज्य पोषण मिशन के निदेशक कपिल सिंह ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों को इस बाबत पत्र जारी किया है। कार्यक्रमों की श्रंखला में ग्राम स्तर पर जनजागरुकता के प्रयास होंगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पोषण पखवाड़े के दौरान उनके विभाग की ओर से 22 मार्च को फूड एंड न्यूट्रिशन फारेस्ट्री एंड प्लांटेशन सम्मेलन, 27 व 28 मार्च को पोषण के पांच सूत्र और 29 एवं 30 मार्च को रेसिपी प्रतियोगिता होगी। बाकी गतिविधियां पंचायती राज्य एवं ग्राम्य विकास विभाग, आयुष विभाग, उद्यान विभाग के स्तर से होनी हैं।
उन्होंने बताया कि पोषण के पांच सूत्र कार्यक्रम के तहत एनीमिया, डायरिया, हैंडवॉश, स्वच्छता और पौष्टिक आहार के संबंध में जन जागरूकता कार्यक्रम होगा। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल और हैंडवॉश के बारे में जानकारी दी जाएगी।