फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Health

क्षयरोग अभियान में 80 टीमें 41 हजार घरों का करेंगी सर्वे

Sat, 02 Jan 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Health
महोबा। वर्ष 2025 तक देश से टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान के द्वितीय चरण की शनिवार से शुरुआत हो गई। दस दिन तक चलने वाले इस अभियान में 80 टीमें 41 हजार घरों का सर्वे करेगी। प्रत्येक टीम में तीन सदस्यों को शामिल किया गया है। डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान लक्षण मिलने पर संबंधित व्यक्ति के बलगम का सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मनोजकांत सिन्हा ने बताया कि सघन क्षयरोगी अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर क्षयरोगियों को खोजेंगे। पूर्व में चलाए गए अभियान में 233 क्षयरोगी सामने आए थे। जिन्हें निशुल्क इलाज दिया जा रहा है। जिले में गठित टीमें घर-घर जाकर क्षय रोग के बार में जानकारी प्राप्त कर मरीजों की स्क्रीनिंग करेंगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जीआर रत्मेले ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की टीम प्रतिदिन 50-50 घरों का सर्वे करेंगी। टीमें प्रत्येक दिन एकत्र किए गए बलगमों की जांच की रिपोर्ट मरीजों को उपलब्ध कराएगी। अभियान की सफलता के लिए 16 सुपरवाइजर व पांच नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। बताया कि क्षयरोगियों को इलाज के दौरान 500 रुपये प्रतिमाह निक्षय पोषण योजना के तहत दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed