{"_id":"5f4fde6e8ebc3e54b86e4553","slug":"health-mahoba-news-knp5803481172","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने लगाई फांसी, जिला अस्पताल में परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने लगाई फांसी, जिला अस्पताल में परिजनों का हंगामा
विज्ञापन

- उपचार में लापरवाही का परिजनों ने आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। शहर के मोहल्ला नयापुरा नैकाना में किसी बात को लेकर एक युवक ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों के अचानक पहुंचने पर युवक को फंदे से नीचे उतार उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से नाराज परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
मोहल्ला नयापुरा नैकाना निवासी सज्जन अहिरवार (25) पुत्र पप्पू अहिरवार ने मंगलवार की शाम किसी बात से नाराज होकर मकान के कमरे में पंखे के छल्ले से रस्सी से फांसी लगा ली। अचानक परिजन कमरे में पहुंच गए। परिजनों ने युवक को फंदे से नीचे उतार जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया लेकिन परिजन उसका उपचार करने की मांग करने लगे और मुंह में पानी के छींटे मारने लगे लेकिन डॉक्टरों ने युवक की मौत हो जाने की बात कही। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। बाद में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।