फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   health

खांसी, जुखाम के मरीजों की सूची समय पर दें : डीएम

Tue, 01 Sep 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
health
महोबा। डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने सोमवार की रात कलक्ट्रेट में स्थापित कोविड कमांड सेंटर में 13 बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए जिले के सभी मेडिकल स्टोर संचालक, प्राइवेट डॉक्टर्स, सीएचसी व पीएचसी में ओपीडी करने वाले डाक्टरों को खांसी, जुकाम, बुखार और सांस में तकलीफ से संबंधित दवा लेने आने वाले लोगों की सूची नाम, पता व मोबाइल नंबर समेत तैयार कराकर सीएमओ कार्यालय में मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिस क्षेत्र में कोविड-19 के ज्यादा केस आ रहे हैं, वहां शत-प्रतिशत लोगों के एंटीजन टेस्ट कराए जाएं। उन्होंने कोरोना नियंत्रण कक्ष में नियुक्त कार्मिकों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन कोविड मरीजों से बात कर फीडबैक लेते रहें। उन्होंने सीएमओ एमके सिन्हा को निर्देश दिए कि प्रतिदिन प्राप्त सूची के अनुसार सभी की सैंपलिंग कराई जाए, ताकि कोविड केसों का बेहतर अनुमान लगाया जा सके। बताया कि जिले में कोरोना की रोकथाम को मास्क उल्लंघन में 14,281, लॉक डाउन उल्लंघन में 586 और वाहन की पिछली सीट पर ज्यादा सवारी बैठने पर 2,862 चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले में अभी तक 480 कोविड पॉजिटिव केस आ चुके हैं। जिनमें से 59 केस अब भी एक्टिव हैं। उन्होंने लोगों से मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने और दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की। कहा कि सभी डॉक्टर्स, मेडिकल स्टोर संचालक, पेट्रोल पंप संचालक, दुकानदार, कोटेदार व अधिकारी उनके यहां आने वाले लोगों के स्मार्टफोन में आरोग्य सेतु एप जरूर डाउनलोड कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने साप्ताहिक लॉकडाउन में फॉगिंग, सैनिटाइजेशन व साफ-सफाई बेहतर कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ हीरा सिंह, एडीएम आरएस वर्मा, पीडी डीएन पांडेय, एसडीएम सदर राजेश यादव, एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस, समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed