फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   health,docter,wine,CMO,cancer

नशे की लत से सबसे ज्यादा पीड़ित हैं युवा :सीएमओ

Sat, 26 Jun 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
health,docter,wine,CMO,cancer
महोबा। नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे समूल जीवन को नष्ट कर देती है। यह बातें अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एमके सिन्हा ने कहीं।
विज्ञापन

बाबूलाल तिवारी सभागार में स्वास्थ्य विभाग और आशा ग्रामोत्थान संस्थान के संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ ने कहा कि धूम्रपान से फेफड़े में कैंसर होता हैं, वहीं कोकीन, चरस, अफीम लोगों में उत्तेजना बढ़ाने का काम करती हैं, जिससे समाज में अपराध और गैरकानूनी हरकतों को बढ़ावा मिलता है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीआर रत्मेले ने कहा कि नशीली वस्तुओं के सेवन से जन और धन दोनों की हानि होती है। इसके अलावा मुंह, गले व फेफड़ों का कैंसर, ब्लड प्रेशर, अल्सर, यकृत रोग, अवसाद एवं अन्य अनेक रोगों का मुख्य कारण विभिन्न प्रकार का नशा है।
विज्ञापन

मनोवैज्ञानिक अंकिता गुप्ता ने कहा कि नशे की लत छुड़ाने के लिए जिला अस्पताल के मन कक्ष में आए लोगों की काउंसलिंग की जाती है। पीएसडब्ल्यू (मनोचिकित्सक सामाजिक कार्यकर्ता) प्रेमदास ने बताया कि दो सालों में नशे के लती 20 से ज्यादा मरीजों की काउंसलिंग की जा चुकी है। अभी भी 6 की काउंसलिंग चल रही है। गोष्ठी में आशा संस्थान निदेशक राजेंद्र भदौरिया, भानुप्रताप, हेमंत, एक्शन एड के रावेंद्र कुमार, शिक्षक हरिशंकर गुप्ता, मनोज तिवारी व अखिलेश खरे सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नशे की लत से ऐसे करें बचाव
-नशा छोड़ने के लिए दृढ़ संकल्प व इच्छा शक्ति होनी चाहिए।
-नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती होना अच्छा विकल्प है।
-दोस्तों व परिवार वालों का सहयोग लें।
-रोजाना योगासान करें।
-समय-समय पर डाक्टर से परामर्श लें।
---------------------
फोटो- 26 एमएएचपी 09 परिचय- पुलिस कार्यालय में नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलातीं एसपी सुधा सिंह
नशे से बचने के लिए एसपी ने दिलाई शपथ
महोबा। मादक पदार्थ का दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के नेतृत्व में जिले के सभी पुलिस कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई गई। एसपी ने सभी शाखा प्रभारी, कर्मचारियों को नशीले पदार्थ का सेवन न करने के साथ-साथ समाज के दूसरे लोगों को नशाखोरी से बचाने आदि का शपथ दिलाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed