फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   health,corona,mahoba news

तीसरी लहर से बचाव को 500 मेडिसिन किट तैयार

Sun, 27 Jun 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
health,corona,mahoba news
महोबा। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से नौनिहालों को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिसिन किट तैयार की है । शून्य से 12 साल तक के बच्चों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में दवा की 500 किट तैयार की गयी हैं। विधायक व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में निगरानी समितियों के सदस्यों को 100 मेडिसिन किट वितरित की गयी। अब यह सदस्य बच्चों तक किट पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में आयोजित बाल्य चिकित्सा किट वितरण समारोह में सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा तीसरी लहर में बच्चों के चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। बच्चों को घर-घर चिकित्सा किट बंटवाने की रणनीति बनाई गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. जीआर रत्मेले ने बताया कि निगरानी समितियां घर-घर जाकर जानकारी करेंगी। कोरोना जैसै लक्षण मिलने पर किट देंगी। इस बार बच्चों के लिए नई पैकिंग की दवा आई हैं, जो अलग-अलग उम्र के बच्चों के हिसाब से हैं।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डा. आरपी मिश्रा ने बताया कि किट पर दवाओं के सेवन का तरीका लिखा गया है। समारोह में सांसद प्रतिनिधि सहित डीपीएम ममता अहिरवार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिव कुमार, यूएचसी मनोज कुमार लाल, डा. पीडी अवस्थी सहित आशा, एएनएम व निगरानी समिति सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बनाई गई है किट
एसीएमओ डा. योगेंद्र राजावत ने बताया कि शून्य से 12 साल तक के बच्चों व किशोरों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें शून्य से 6 माह, 6 माह से एक वर्ष, एक से पांच वर्ष और 5 से 12 वर्ष की श्रेणियां बनाई गईं हैं। हर श्रेणी की किट अलग है। शून्य से पांच साल के बच्चे को आइवरमेक्टिन और एजिथ्रोमाइसिन नहीं दी जाएगी। यह दवाएं सिरप के रूप में दी जाती हैं। 5 से 12 वर्ष के बच्चों को कम मात्रा वाली दवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed