फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   He disappears off the pond excavation work

मुख्यमंत्री के जाते ही तालाब खुदाई का काम बंद

Thu, 09 Jun 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Thu, 09 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
He disappears off the pond excavation work
बंद पड़ा खुदाई का काम - फोटो : अमर उजाला
तालाबों में चल रही खुदाई मुख्यमंत्री के जाते ही बंद हो गई। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों ने तालाब की खुदाई का कार्य शुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल तालाबों की खुदाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा था। दिन रात हो रही तालाबों की खुदाई से प्रदेश सरकार की  सराहना भी की जा रही थी।
विज्ञापन


तालाबों की खुदाई देखने मुख्यमंत्री चार जून को लखनऊ से महोबा जनपद आए थे। तालाबों की हकीकत देखने के बाद मुख्यमंत्री के जाते ही श्रीनगर के राजा मोहन सिंह तालाब की खुदाई का काम बंद हो गया है। वहीं अन्य तालाबों में भी खुदाई का काम धीमा हो गया है। तालाबों की खुदाई धीमी होने से लोगों में असंतोष है। ग्राम प्रधान श्रीनगर कल्पना, वीरेंद्र मिश्रा, पप्पू राजपूत, प्रमोद कुमार सहित तमाम ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर राजा मोहन सिंह तालाब की खुदाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर। 14 मई से राजा मोहन सिंह तालाब की खुदाई हो रही थी। 28 एकड़ में फैले तालाब की खुदाई के लिए आधा दर्जन मशीनें लगाई गई थी, लेकिन छह जून से तालाब खुदाई का काम बंद हो गया। जिससे महज दस फीसदी खुदाई ही हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed