{"_id":"602964648ebc3ee9143f92b2","slug":"hatyaro-per-karwai-ki-maang-mahoba-news-knp6118891120","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में भड़के हिंदू संगठन, सौंपे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में भड़के हिंदू संगठन, सौंपे ज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता
- फोटो : MAHOBA
महोबा/श्रीनगर। दिल्ली के मंगोलपुरी में धार्मिक संगठन के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में जिले के हिंदू संगठन भड़क गए। रविवार को महोबा, श्रीनगर व चरखारी में कार्यकर्ताओं में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे। हत्यारों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की गई।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मनोज शिवहरे, बजरंग दल के जिला संयोजक आयुष कुमार, सुनील साहू, दिलीप अग्रवाल आदि ने कलक्ट्रेट पहुंच राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी आरएस वर्मा को सौंपा। जिसमें रिंकू शर्मा के हत्यारों को सजा देने, परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और एक करोड़ की सहायता दिए जाने की मांग की।
श्रीनगर संवाद के अनुसार बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान से विरोध प्रदर्शन किया और थाने पहुंचकर एसआई मोहम्मद सुलतान को ज्ञापन सौंपा। जिसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वाले सतीश चंद्र, मनोज रावत, शिवम दीक्षित, पंकज मिश्रा आदि शामिल रहे। चरखारी संवाद के अनुसार बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसडीएम राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर रिंकू शर्मा के हत्यारे को फांसी देने की मांग की। इस मौके पर बॉबी राजा, नीरज सोनी, रोहित शुक्ला, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।