फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Haryana's female wrestler Paramjeet defeated Ashu of Rajasthan

हरियाणा की महिला पहलवान परमजीत ने राजस्थान की आशु को हराया

Mon, 24 Feb 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Haryana's female wrestler Paramjeet defeated Ashu of Rajasthan
अजनर (महोबा)। विकासखंड जैतपुर के कस्बा अजनर में चल रहे सिद्धबाबा मेला महोत्सव के समापन पर विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रांतों से आए महिला व पुरुष पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। हरियाणा की महिला पहलवान परमजीत ने राजस्थान की आशु को चित कर कुश्ती जीती। महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

सिद्धबाबा मेले में आयोजित दंगल का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख व मेला संरक्षक बृजेंद्र द्विवेदी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। पहली कुश्ती बांदा के पहलवान अमित व बनारस के देशराज के बीच हुई। दोनों पहलवानों के बीच 10 मिनट तक चली कुश्ती बराबरी पर छूटी। मसगांव के राजू ने जालौन के नरेंद्र को पटखनी देकर कुश्ती जीती। जालौन के पहलवान जीतेंद्र ने बनारस के देशराज को हराया। राजस्थान की महिला पहलवान आशु ने पटियाला की जीतू को पांच मिनट में चित कर दिया। दंगल में लिलवा के दीपू व रजपुरा के किशन समेत आधा दर्जन कुश्तियां बराबरी पर छूटी। मसगांव के राजू व बांदा के राजा कमेंटेटर रहे, जबकि ओमप्रकाश सक्सेना ने स्कोरर की भूमिका निभाई। दंगल देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष जयसिंह यादव, सचिव अवधेश राजपूत, जगदीश, देवकरन राजपूत, नूर मोहम्मद, जमाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed