फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Har Ghar Jal Yojana: Somewhere there are potholes and somewhere there is a pond like view

हर घर जल योजना: कहीं पर गड्ढे ही गड्ढे तो कहीं तालाब सा नजारा

Mon, 02 Feb 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 02 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Har Ghar Jal Yojana: Somewhere there are potholes and somewhere there is a pond like view
फोटो 01 एमएएचपी 18 परिचय-पाइपलाइन लीकेज होने से पाठा गांव की सड़क पर भरा पानी। संवाद
महोबा। जिले में जल जीवन मिशन के तहत चल रही हर घर जल योजना के तहत खोदी गईं सड़कें अब तक अपने पुराने स्वरूप में नहीं आ सकी हैं। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम की पड़ताल में कहीं पर सड़कें बीचों-बीच खुदी हुईं मिलीं तो कहीं पर सड़कों पर तालाब जैसा नजारा देखने को मिला। कई जगहों पर तो केवल पाइप ही पड़े मिले। न तो टोटियां लगी हैं और न ही पानी पहुंच रहा है। इससे ग्रामीण परेशान है जबकि प्रशासन 98 फीसदी सड़कें दुरुस्त होने का दावा कर रहा है। एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम का कहना है कि 98 फीसदी सड़कें दुरुस्त करा दी गई हैं। शेष सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

------------

केस-1
सड़क पर बह रहा पानी
चरखारी ब्लॉक का पाठा गांव। गांव की उखड़ी सड़क ही स्वागत करती है। जैसे-जैसे गांव के अंदर जाएंगे, सड़कें पानी से लबालब भरी नजर आएंगी। यहां पर कई जगहों पर पाइपलाइन लीक है तो कहीं कनेक्शन में टोटियां नहीं लगी होने से सप्लाई आने पर पानी लगातार बहता है। गांव के नीरज ने कहा कि गांव की अधिकांश सड़कें पैदल चलने लायक ही नहीं हैं।
विज्ञापन

------------

केस-2
यहां पर सड़क ही तालाब बन गई
चरखारी ब्लॉक की ही ग्राम पंचायत बम्हौरीकलां में सड़क तालाब बनी नजर आ रही है। यहां पर जलभराव देखकर ऐसा लगता है कि जैसे बारिश का मौसम चल रहा हो। खोदी गई सड़क पर पानी भरने से लोग परेशान हैं। ग्रामीण नरेंद्र ने बताया कि ग्राम पंचायत ने कुछ सड़कें दोबारा बनवाईं लेकिन अधिकांश की हालत खराब हैं। इन्हीं सड़कों से होकर लोग निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

केस-3
टोटियों से पानी ही नहीं आ रहा
कबरई ब्लॉक का बीजानगर गांव। यहां पर प्राथमिक विद्यालय के आसपास स्थित कुछ घरों में ही नल जल योजना का पानी पहुंच रहा है। प्रेशर कम होने से गांव के आधे से अधिक हिस्से में अब तक एक बूंद पानी भी नहीं मिला है। केवल पाइपलाइन ही यहां पर पड़ी हुई हैं। पूर्व प्रधान परशुराम कुशवाहा बताते हैं कि मानक के अनुसार कार्य नहीं किया गया और न ही पानी आ रहा है।

------------

केस-4
न लीकेज सुधारा और न सड़कें बनाईं
अजनर कस्बे में बस स्टैंड के पास इस योजना के तहत पाइपलाइन डाली गई। इसमें कई महीनों से लीकेज है लेकिन सुधारने की किसी को फुरसत नहीं है। इसी तरह से जल निगम ने यहां पर पाइपलाइन डालने के लिए सड़क में खोदाई गई थी लेकिन इसे दुरुस्त नहीं किया गया है। यहां रहने वाले मनीष का कहना है कि ऐसी सड़कों में वाहन निकलने में काफी परेशानी हो रही है।

फोटो 01 एमएएचपी 18 परिचय-पाइपलाइन लीकेज होने से पाठा गांव की सड़क पर भरा पानी। संवाद

फोटो 01 एमएएचपी 18 परिचय-पाइपलाइन लीकेज होने से पाठा गांव की सड़क पर भरा पानी। संवाद

फोटो 01 एमएएचपी 18 परिचय-पाइपलाइन लीकेज होने से पाठा गांव की सड़क पर भरा पानी। संवाद

फोटो 01 एमएएचपी 18 परिचय-पाइपलाइन लीकेज होने से पाठा गांव की सड़क पर भरा पानी। संवाद

फोटो 01 एमएएचपी 18 परिचय-पाइपलाइन लीकेज होने से पाठा गांव की सड़क पर भरा पानी। संवाद

फोटो 01 एमएएचपी 18 परिचय-पाइपलाइन लीकेज होने से पाठा गांव की सड़क पर भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed