महोबा। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में भारत रत्न गोविंद वल्लभ पंत की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. एलसी अनुरागी ने कहा कि उन्होंने बुंदेलखंड की चरखारी रियासत का भ्रमण किया और चरखारी को बुंदेलखंड का कश्मीर कहकर सम्मान बढ़ाया। डॉ. संतोष पांडेय ने कहा कि वह भारत के चौथे गृहमंत्री थे।
इस मौके पर डॉ. डीके खरे, डॉ. एसएस राजपूत, प्रो. मधुबाला सरोजनी, डॉ. बृजेश सिंह, प्रो. अनवर आलम, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। खरेला संवाद के अनुसार केपीआई इंटर कॉलेज में पं. गोविंद वल्लभ पंत की जयंती प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर शिक्षक लाल सिंह, कुलदीप शुक्ला, गया प्रसाद, वीरेंद्र यादव, जयनारायण विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।