फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Hands raised to the cleaning of canals Department

नहरों की सफाई से विभाग ने खड़े किए हाथ

Thu, 11 Jun 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Thu, 11 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Hands raised to the cleaning of canals Department
 सिंचाई विभाग ने बजट के अभाव में पिछले वर्ष की तरह इस साल भी नहरों की मरम्मत और सफाई कार्य कराने के मामले में हाथ खड़े कर दिए है। अर्जुन बांध से जुड़ी नहरों की जर्जर दशा का इस वर्ष भी कायाकल्प होता मुश्किल दिख रहा है। कहीं जंगलों में तब्दील तो कहीं समतल हुई नहरों से सिंचाई के लिए पानी की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को इस वर्ष भी मायूसी हाथ लग रही है।
विज्ञापन

दैवीय आपदा और तबाही से बर्बाद कृषकों को इस वर्ष भी खरीफ और रबी की फसल के लिए नहरों का पानी नही मिल सकेगा। चरखारी के अर्जुन बांध से जुड़ी मुख्य नहर की शाखा माइनरों की टेल तक पानी न पहुंचने से सैकड़ों हेक्टेयर भूमि असिंचित रह गई थी। सिंचाई विभाग द्वारा जिले भर की नहरों की सफाई व मरम्मत कार्य के लिए मांगे गए बजट के सापेक्ष चार लाख की धनराशि मिलने से अर्जुन से जुड़ी अधिकतर नहरों की सफाई, मरम्मत नही कराई थी। पांच वर्षों से खरेला-पहरेथा माइनर, खरेला बसौठ माइनर, खरेला पुनिया माइनर एवं पहरेथा से बराए माइनर की दशा इतनी खराब है कि नहरों की पटरियां समतल मैदान बन गई है और जगह जगह नहर टूटी है। सफाई अभाव के चलते झाड़ियां और पेड़ नहरों में नजर आ रहे है, जिससे टिकरी, बिदावर, धवारी एवं चालीस फीसदी खरेला मौजा के कृषकों को सिंचाई सुविधा नहीं मिल पा रही है। इतना ही नहीं नहरों की टेल में बसे पहरेथा, कुंआ, बराय, पुन्निया, पच्चू का डेरा, बसौठ, परथनिया और कौहारी गांव  के किसान हर वर्ष सिंचाई सुविधा से अछूते रह जाते है। कौहारी के प्रधान यदुनाथ सिंह, रविंद्र सिंह ने बताया कि दस वर्षों से न तो नहर की सफाई की गई और ना ही मरम्मत कार्य कराया गया, जिससे टेल तक पानी नही पहुंच रहा है। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता विशंभर सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष बजट कम मिला था, जिससे सफाई, मरम्मत कार्य नहीं हो सका और इस वर्ष अभी बजट नही है। जुलाई माह में पुन: बजट की मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि टेल तक के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed