{"_id":"03ee1d066cf06b20119bd515c1c2496f","slug":"handicapt-people-protest-for-their-demands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांगों ने किया प्रदर्शन, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांगों ने किया प्रदर्शन, जाम
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Mon, 02 Feb 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्वासन के बाद भी ग्यारह सूत्रीय मांगें पूरी न होने के विरोध में विकलांगाें ने सोमवार को शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में परमानंद चौराहे पर जाम लगा दिया। जिससे एक घंटे तक यातायात ठप रहा। इससे यात्रियाें को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विकलांगाें ने दो हजार रुपये पेंशन, बीपीएल कार्ड बनाने, विकलांग महिलाआें और पुरुषाें को बस व ट्रेन में अतिरिक्त छूट की व्यवस्था किए जाने, तहसील दिवस में अलग से समस्याएं सुने जाने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर गत 20 जनवरी को शहर में प्रदर्शन कर जाम लगाया था।
विज्ञापन
जिस पर उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता ने उन्हें एक सप्ताह में समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया था। इसके पूरा न होने पर विकलांग कल्याण समिति के अध्यक्ष मुकेश भारती के नेतृत्व में विकलांगाें ने शहर के तहसील चौराहे, आल्हा चौक होते हुए मुख्य मार्ग से जुलूस निकाला।
विज्ञापन
प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर समस्याआें का निस्तारण न होने पर आक्रोश जताया। परमानंद चौराहा पहुंचकर सड़क पर जाम लगा दिया। एक घंटा तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद सीओ सदर संदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर विकलांगाें की मांगें प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। एक घंटे तक चौराहे पर जाम लगा रहने से यातायात प्रभावित रहा। विकलांगाें ने समस्याआें का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।