फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   haades ke baad gooji cheekhe

हादसे के बाद गूंजी चीखें, तेज धमाकों से दहले लोग

Wed, 16 Jun 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
haades ke baad gooji cheekhe
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे में डंपरों की भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों के चालक व क्लीनर केबिन में फंस गए। इस दौरान कूद जाओ.. कूद जाओ की आवाजें हाईवे पर गूंजती रहीं। लेकिन केबिन में फंसे होने के चलते चालक व क्लीनर की जान चली गई जबकि एक चालक की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

पत्थर मंडी कबरई में बुधवार की सुबह चार बजे भीषण सड़क हादसे से लोग सहम गए। अचानक दोनों डंपरों में भीषण आग लगने से आग की लपटें 30 फीट तक पहुंच गई। जिससे हाईवे से गुजर रहे लोगों के वाहनों के पहिए 500 मीटर दूर ही थम गए। जैसे-जैसे आग फैलती गई तो डंपरों के टायर तेज धमाकों के साथ फटने लगे। जिस किसी ने घटना देखी उसके रोंगटे खड़े हो गए। हादसे में कानपुर निवासी प्रांशू व दतिया निवासी शिव कुमार के शव बुरी तरह आग से जल गए। पुलिस ने केबिन काटकर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर महोबा आए परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। तीन घंटे बाद जाम खुला तो वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

एक घंटे देरी से पहुंची दमकल
हाईवे में डंपरों की भिड़ंत के बाद सुबह करीब चार बजे दोनों वाहनों में आग लग गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से आसपास के जलस्रोतों से पानी मंगाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। करीब एक घंटे देरी से सुबह करीब पांच बजे पहुंचे दमकल जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर 42 मिनट में गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग में काबू पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लीनर से डंपर चलवाना बना हादसे का कारण
मंगला बिहार कानपुर निवासी रामपाल डंपर चालक था। उसकी डंपर में उसका भांजा प्रांशू क्लीनर का काम करता था। मंगलवार की रात कानपुर से पत्थरमंडी कबरई गिट्टी लेने आने के दौरान रामपाल ने प्रांशू को स्टेयरिंग थमा दी। आशंका जताई जा रही है कि झपकी आने से डंपर अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे दूसरे डंपर से टकरा गया। जिससे प्रांशू व दूसरे डंपर के चालक शिवकुमार की मौत हो गई। क्लीनर से डंपर चलवाना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed