फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Grasshopper attack in five villages, farmers fleeced by platter

पांच गांवों में टिड्डी दल का हमला, किसानों ने थाली बजाकर भगाया

Fri, 03 Jul 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Grasshopper attack in five villages, farmers fleeced by platter
बेलाताल/लमौरा। पाकिस्तान से आया टिड्डी दल दूसरी बार जिले में आ धमका। 18 दिन पहले महोबा आया टिड्डीदल छह दिन तक यहां रहा था, लेकिन शुक्रवार को विकासखंड जैतपुर सहित पांच गांवों में दोबारा हमला बोल दिया। खेतों व पेड़ों पर बैठे टिड्डी दल को देखकर किसानों ने ढोल नगाड़े व थाली बजाकर भगाया।
विज्ञापन

जिले में टिड्डी दल ने पहली बार 15 जून को दस्तक दी थी। जिले के विभिन्न गांवों में छह दिन तक टिड्डी दल घूमता रहा। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने फायर बिग्रेड कर्मियों के साथ कैमिकल का छिड़काव कर लाखों टिड्डियों को मार गिराया था। इसके बाद टिड्डी दल दूसरे जिलों की ओर निकल गया। शुक्रवार को एक बार फिर जिले में टिड्डी दल लौट आया। विकासखंड जैतपुर के ग्राम लमौरा, बछेछरखुर्द, रगौली, बछेछरकला व बेलाताल में शुक्रवार को टिड्डी दल पहुंचा। खेतों व पेड़ों में बैठ रहे टिड्डी दल को देखकर किसानों ने ताली, थाली व ढोल-नगाड़े बजाकर भगाया। लाखों की संख्या में आसमान पर उड़ रहीं टिड्डियों को देखकर किसान भयभीत हो गए। हालांकि खेतों में फसल की बुआई न होने से किसानों को कोई नुकसान नहीं हुआ। मामले की सूचना किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed