{"_id":"62a4ec8a25b715270030e847","slug":"government-is-providing-ration-without-discrimination-rathore-mahoba-news-knp7018658129","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के कल्याण व उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्घ- राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के कल्याण व उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्घ- राज्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। सरकार गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं चला रही है। बिना भेदभाव के जरूरतमंदों को राशन दिया जा रहा है। यह बात ऊर्जा राज्यमंत्री ने गरीब कल्याण सम्मेलन के दौरान कही।
शनिवार को वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में ऊर्जा राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि सरकार सड़क, बिजली, पानी, हर घर नल और आजीविका मिशन के तहत रोजगार उपलब्ध करा रही है। प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहा है। इस मौके पर विधायक राकेश गोस्वामी, एमएलसी जीतेंद्र सिंह सेंगर, डीएम मनोज कुमार, सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह, जिला प्रभारी रामनरेश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, कबरई ब्लॉक प्रमुख राजू सिंह के अलावा जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
लाभार्थियों को बांटे ऋण वितरण के प्रमाणपत्र
महोबा। आर्यावर्त बैंक द्वारा पांच लाभार्थियों को 22 लाख की धनराशि का ऋण वितरण किया गया। गैस कनेक्शन, राशनकार्ड दिए गए। इसी तरह कबीर कृषक स्वयं सहायता समूह के रमेश को 12 लाख की धनराशि, डूडा विभाग से नजमा को उत्कृष्ट समूह गठन व उत्पादन के लिए प्रमाण पत्र दिया गया। श्रम विभाग से दस बच्चों को साइकिल वितरण व तीन लाभार्थियों को पुत्री विवाह सहायता योजना के अंतर्गत 55-55 हजार रुपए की धनराशि के चेक वितरण किए गए।
विज्ञापन
आजम खान को ज्यादा बोलने की आदत : राज्यमंत्री
महोबा। मीडिया के सवाल पर राज्यमंत्री ने कहा कि नुपुर शर्मा मामले में पार्टी ने कार्रवाई की है। कुछ लोगों को इस प्रकार का बहाना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी के रहते हुए यहां पर कोई भी इस प्रकार से उपद्रव नहीं कर पाएगा। जो उपद्रव करेगा उसके घर पर बुलडोजर चलेगा और वह जेल भी जाएगा। उन्होंने आजम खान के बयान की भर्त्सना करते हुए कहा कि आजम खान को ज्यादा बोलने की आदत है। वह थोड़ा कम बोले तो ठीक रहेगा। ( संवाद)