{"_id":"5eff6ebc8ebc3e42c0412de7","slug":"government-gives-relief-to-the-mining-industry-april-auction-installment-waived-mahoba-news-knp5691316129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने खनन उद्योग को दी राहत, अप्रैल माह की नीलामी किश्त माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने खनन उद्योग को दी राहत, अप्रैल माह की नीलामी किश्त माफ
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। प्रदेश सरकार ने खनन उद्योग से जुड़े व्यापारियों को राहत दी है। सरकार ने कोरोना के चलते अप्रैल माह की नीलामी किस्त माफ कर दी है। इससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। व्यापारियों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से पत्थरमंडी कबरई का व्यापार तेजी पकड़ेगा।
जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार का शासनादेश आ गया है। अब खनिज नियमावली के अध्याय 4 के तहत ई-नीलामी के जो लोग खनन पट्टे चला रहे हैं और त्रैमासिक किस्त का भुगतान करते हैं, उन्हें अब इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में अप्रैल की किस्त कोरोना लॉकडाउन के चलते देय नहीं होगी। उन्हें केवल मई और जून दो माह की ही किस्त पहली तिमाही में देनी पड़ेगी।
खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में 90 से अधिक ई-नीलामी के खनन पट्टे 10 व 20 वर्ष की अवधि के हैं। उन्हें भारी छूट मिली है। इस किस्त माफी से जहां एक एक पट्टेदार का 10 से 40 लाख तक की बचत होगी, वहीं, उन्हें कच्चे माल की निकासी में इसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक ई-नीलामी कर खनन पट्टे बढ़ाए जा रहे हैं। 19 खनन क्षेत्रों की ई-नीलामी 6 जुलाई से होगी।