{"_id":"60058fb74ba29279be45acae","slug":"girl-student-s-body-was-found-hanging-two-days-ago-reports-of-gang-rape-on-three","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो दिन पहले फांसी पर लटका मिला था छात्रा का शव, परिजनों ने थाना घेरा, तीन पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन पहले फांसी पर लटका मिला था छात्रा का शव, परिजनों ने थाना घेरा, तीन पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट
Mon, 18 Jan 2021 08:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 18 Jan 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
परिजनों ने थाना घेरा
- फोटो : amar ujala
महोबा में कुलपहाड़ के जैतपुर ब्लॉक में दो दिन पहले फांसी पर लटकी मिली छात्रा की मौत के मामले सोमवार को परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कुलपहाड़ थाने का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे सीओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया।
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या, छेड़छाड़, सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण समेत कई धाराओँ में रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही एससीएसटी एक्ट भी लगाया है। जैतपुर ब्लॉक के एक गांव निवासी मजदूर की 17 वर्षीय बेटी नोएडा के एक कालेज में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। कोरोना काल में मजदूर परिवार के साथ गांव में रहने आ गया था।

शनिवार को छात्रा का शव छह माही माता मंदिर के पास पहाड़ पर एक पेड़ के सहारे दुपट्टे से लटकता मिला था। परिजनों ने क्षेत्र के करारीपुरा निवासी रोहित उर्फ भूरा, तरून रैकवार और भूपेंद्र नाई पर छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया था। परिजनों का कहना था कि आरोपी छात्र से काफी दिनों से छेड़छाड़ करते थे।
साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते थे। शनिवार को छात्रा बाजार गई थी। रास्ते से आरोपियों ने उसे अगवा कर घटना को अंजाम दिया और भाग गए। परिजनों के तहरीर देने के बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी। इससे खफा परिजनों व ग्रामीणों ने रविवार को डीेएम सतेंद्र कुमार को पूरे मामले से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा था।
सोमवार को आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने कुलपहाड़ थाने का घेराव कर हंगामा व नारेबाजी की। सीओ रामप्रवेश राय और थाना प्रभारी रवींद्र कुमार तिवारी ने किसी तरह मामला शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच सीओ करेंगे। आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही हैं।