{"_id":"60d8ba028ebc3e965e656b68","slug":"girl-gang-raped-report-against-five-mahoba-news-knp6368549106","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पांच के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पांच के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में चार माह पहले अनुसूचित जाति की किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों का साथ देने पर आशा बहू पर भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आशा बहू समेत चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। एक आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
थाना श्रीनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी चार माह पहले सामान लेने के लिए दुकान गई थी, लौटते वक्त नाले व पेड़ों के पास गांव के ही चार दबंगों नेे तमंचा लगाकर डरा धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। भयभीत किशोरी ने घरवालों को कुछ नहीं बताया। शुक्रवार को जब किशोरी का हालत बिगड़ी तो रोते हुए उसने पिता से सामूहिक दुष्कर्म की बात बताई। आशा बहू सुशीला और वीपी सिंह उसे महोबा अस्पताल में ले गए थे। जहां गोलियां खिलवाईं जिससे लगातार ब्लीडिंग हो रही है।
घटना को लेकर जब पिता ने आरोपियों से पूछा तो आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारनेे की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीपी सिंह, शत्रुघ्न सिंह, रामबाबू सिंह, रघु रैकवार और आशा बहू सुशीला पर सामूहिक दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट व सहयोग करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी शत्रुघ्न सिंह की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
श्रीनगर थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक आरोपी की तलाश के दबिश दी जा रही है। मामले की जांच सीओ सदर कर रहे हैं।
अपनों की जान की परवाह में सहती रही यातना
थाना श्रीनगर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। दबंग उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हे। पीड़िता अपने परिवार के लिए चार महीने तक लगातार यातनाएं सहती रही। आरोपी के साथ आशाबहू ने किशोरी को अस्पताल ले जाकर गर्भपात की गोलियां खिलाईं जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।