फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Getting even a waste water crisis

पानी का संकट फिर भी हो रही बर्बादी

Fri, 20 May 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Fri, 20 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Getting even a waste water crisis
पाइप लाइन टूटने से भरा पड़ा पानी - फोटो : अमर उजाला
जल निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण एक सप्ताह से टूटी पाइप लाइन से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी नालियों में बह रहा है। एक ओर जहां जिले में पानी की लूट मची है, वहीं विभाग को पानी की बर्बादी की फिक्र नहीं है।
विज्ञापन


जिले में जहां बूंद बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे है। वहीं जल निगम की लापरवाही के चलते एक सप्ताह पहले टूटी पाइप लाइन को दुरुस्त कराने की विभाग ने जहमत नहीं उठाई है। जिससे लगातार हर रोज हजारों लीटर पानी सड़कों के किनारे भर रहा है। बावजूद इसके जल निगम के अधिकारी बेखबर है। पाइप लाइन टूटी होने से शहर के अलावा श्रीनगर और सिजहरी गांव में भी पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उर्मिल बांध से महोबा तक करीब 32 किमी तक बिछाई गई पाइप लाइन के जरिए पानी की आपूर्ति की जाती है। उर्मिल बांध से पहले श्रीनगर में बनाए गए फिल्टर प्लांट में पानी भेजा जाता है। प्लांट से पानी फिल्टर होने के बाद पाइप लाइन के जरिए महोबा में बने सीडब्ल्यूआर और ओवरहेड टैंकों में भेजा जाता है। जहां से शहर में पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन फिल्टर प्लांट के आगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर के पास पाइप लाइन टूट जाने से पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाइप लाइन टूटने की जानकारी नहीं है। फिर भी जल निगम की टीम भेजकर टूटी पाइप लाइन को दुरुस्त कराया जाएगा। जिससे शहर में पानी की समस्या पैदा न हो।
ओमप्रकाश वर्मा, अधिशाषी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed