फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Getting a full night's fault power failure

फाल्ट होने से पूरी रात रही बिजली गुल

Tue, 09 Jun 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला महाोबा
अमर उजाला महाोबा Updated Tue, 09 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Getting a full night's fault power failure
बिजली कर्मचारियों की मनमानी के  चलते नगर के अधिकांश मुहल्लों में बिजली के तार टूट जाने से रात भर बिजली गुल रही। जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शिद्दत भरी गर्मी में करवटें बदल कर रात गुजारनी पड़ी, वहीं बच्चाें का भी हाल बेहाल रहा। फाल्ट सही कराने के लिए लोगों ने कर्मचारियों को ढूंढा, लेकिन उनका को पता नहंीं चला।
विज्ञापन

चौसियापुरा, माथुरनपुरा, कत्तीपुरा, सब्जी मंडी सहित एक दर्जन मुहल्लों में विद्युत सेक्टर नम्बर एक से बिजली की सप्लाई होती है। सोमवार की रात यहां के बाशिंदाें के लिए बिजली न आने से बेहद खराब रही। मुहल्लावासी जावेद, रिजवान, अरुण, सलीम, योगेंद्र ने बताया कि रात आठ बजे कटौती बहाल होने पर ऊदल चौक के समीप बिजली तार में लगी कमटी टूट जाने से तार आपस में टकरा रहे थे, जिसकी सूचना विभागीय कर्मचारियों दी गई, लेकिन उदासीनता के चलते तारों को सही नहीं किया और आपस में टकरार दो तार टूट गए, जिससे अधिकांश मुहल्लों की बिजली गुल हो गई।  एक घंटे तक बिजली न आने पर मुहल्ले वासी बिजली  कर्मचारियों की तलाश में जुट गए। उनके बैठने वाले स्थानों पर खोजा, इसके बाद सबस्टेशन गए। वहां तैनात चौकीदार ने बताया कि संविदा कर्मी धरने पर हैं और विभागीय कार्य से विरत हैं, जिस कारण वह टूटे हुए तार सही नहीं हो सका और लोगों को इस भीषण गर्मी में रात भर रतजगा कर रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed