फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Gasge brothers attacked by an ax attack

सगे भाइयों पर कुल्हाड़ी से किया हमला

Wed, 10 Jun 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 10 Jun 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Gasge brothers attacked by an ax attack
ग्राम टोला में खेत की मेड़ पर लगे इमली के पेड़ को काटने में ऐतराज जताने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने दो सगे भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। दोनों को मरणासन हालत में छोड़कर दबंग भाग निकले। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के ग्राम टोला में बुधवार को खेत की मेड़ पर लगे इमली के पेड़ को काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। अरविंद पुत्र रामाधीन और उसका बड़ा भाई देवेंद्र अपने खेत की मेड़ पर लगे इमली के पेड़ को काट रहे थे। तभी गांव के करन, राहुल और सगुन ने पेड़ काटने से मना किया, इसी बात को लेकर दोनों के बीच में  विवाद हो गया। विवाद बढ़ने परकरन के साथ आए राहुल और सगुन ने कुल्हाड़ी और लाठियों से दोनोें सगे भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे अरविंद और देवेंद्र लहूलुहान होकर गिर गए। इसके बाद तीनों दबंग धमकी देते हुए भाग निकले। घटना की सूचना पर घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए, और घायलों को कोतवाली ले जाकर दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । पीड़ित देवेंद्र ने बताया कि चार दिन पहले भी पेड़ को जबरजस्ती बेचने की कोशिश इन्हीं लोगों द्वारा की गई थी। एतराज जताने पर विवाद भी हुआ था। मामले पर कोतवाली प्रभारी विवेकानंद तिवारी ने बताया कि घटना पर मुकदमा दर्ज कर लिया गय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed