{"_id":"65131b94ecdf448f0b00d476","slug":"ganpati-bappa-morya-come-early-next-year-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-1801-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना.....
Tue, 26 Sep 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
महोबा। गणेशोत्सव पर्व को लेकर जगह-जगह स्थापित गणेश प्रतिमाओं का सोमवार की रात नम आंखों से विसर्जन किया गया। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर भक्त गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ गीत पर थिरकते चलते रहे। विसर्जन यात्राओं में जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया।
शहर के सुभाष चौकी, तमराई बाजार, पठनऊपुरा, चरखारी बाईपास मार्ग समेत विभिन्न स्थानों में पंडालों और घरों पर गणेश चतुर्थी के दिन गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। सात दिन तक चले उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन चलते रहे। सोमवार की देर शाम ढोल नगाड़ों के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। जो आल्हा चौक, ऊदल चौक, सुभाष चौक होते हुए ऐतिहासिक कीरत सागर तट पहुंची। जहां पूजा-अर्चना के साथ प्रतिमाओं को नाव से ले जाकर विसर्जित किया गया। शोभायात्रा के दौरान महिलाएं व युवती भक्तिगीतों पर जमकर थिरकीं। युवाओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर मोरया के जयकारों के साथ भगवान गणेश को विदा किया।