{"_id":"84eadbe6fc3cfe3e9e48b872579ab753","slug":"gang-bloom-women-face-getting-pink-blanket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबल पाकर गुलाबी गैंग की महिलाओं के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबल पाकर गुलाबी गैंग की महिलाओं के खिले चेहरे
अमर उजाला ब्यूूराे,महोबा।
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीत लहर बढ़ते ही जहां प्रशासन ने गरीबों को कंबल वितरण का कार्य तेज कर दिया है। वहीं गुलाबी गैंग ने भी अपनी संस्था की 700 महिलाओं को कंबल वितरित किए। कंबल वितरण की जानकारी लगते ही सैकड़ों की संख्या में महिलाएं गुलाबी साड़ी पहन कर पहुंच गई।
गुलाबी गैंग की जिला कमांडर फरीदा बेगम ने ठंड के मौसम में संस्था की सदस्यों को ठंड से बचाने के लिए कंबलों का वितरण किया। कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर गुलाबी गैंग की सदस्य खुशी से फूली नही समाई। कंबल पाने के लिए सुबह से ही गुलाबी गैंग कार्यालय में महिलाओं की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई। शाम तक कंबलों का वितरण चलता रहा।
गुलाबी गैंग की कमांडर ने कहा कि ठंउ के मौसम में पिछले साल की तरह इस साल भी संस्था से जुउ़ी सभी महिलाओं को कंबल वितरित किए गए है। उन्होंने बताया कि 1000 कंबलों का वितरण किया जाना है। जिसमें से शनिवार को 700 से ज्यादा महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। कुछ महिलाओं के न आ पाने के कारण कंबलों को शत प्रतिशत नही बांटा गया। शेष महिलाओं को अगले दिन कंबलों का वितरण किया जाएगा।