फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Gajendra and Isha became champions

वार्षिक क्रीडा समारोह में गजेंद्र व ईशा बनीं चैंपियन

Fri, 25 Feb 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Gajendra and Isha became champions
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के दो दिवसीय 43वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिताओं में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्र वर्ग में गजेंद्र साहू व छात्रा वर्ग में ईशा अहिरवार को चैंपियन घोषित किया गया। अंत में विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डिग्री कॉलेज चरखारी के प्राचार्य डॉ. सीके चौरसिया ने कहा कि खेलकूद युवाओं को स्वस्थ बनाते हुए समाज तथा राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने कहा कि खेलकूद में भी भविष्य बनाया जा सकता है। क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला वर्ग की शॉटपुट प्रतियोगिता में ज्योति वर्मा प्रथम, ईशा अहिरवार द्वितीय व प्रियंका तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग बैडमिंटन में शिल्पी तिवारी प्रथम रहीं जबकि सोनम द्वितीय व शिवांगी तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग बैडमिंटन में रूपनारायण प्रथम, भूपेंद्र द्वितीय व विकास चौरसिया तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग शतरंज में गजेंद्र प्रजापति प्रथम रहे जबकि अंश तिवारी द्वितीय व यशदीप पटैरिया तृतीय रहे। सभी प्रतियोगिताओं में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्र वर्ग में गजेंद्र साहू व छात्रा वर्ग में ईशा अहिरवार चैंपियन घोषित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन डॉ. संतोष कुमार पांडे व डॉ. एलसी अनुरागी ने किया। इस मौके पर डॉ. केसी वर्मा, प्रो मधुबाला सरोजिनी, बृजेश सिंह, महेंद्र सिंह, डॉ. शक्ति सक्सेना, शैलेश तिवारी, डॉ. डीके खरे, डॉ. शोभित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed