{"_id":"5770155c4f1c1b857d79a894","slug":"ftar-parties-at-the-expiry-of-the-second-asra-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा अशरा खत्म होते ही इफ्तार पार्टियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरा अशरा खत्म होते ही इफ्तार पार्टियां तेज
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में शाह बगदादी साहब की दरगाह में कुरान ख्त्म के दौरान दुआ कराते उलमा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकद्दस माह रमजान का दूसरा अशरा खत्म होते ही इफ्तार पार्टियों का सिलसिला तेज हो गया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इफ्तार पार्टियों का आयोजन कर पुण्य कमाया। इफ्तार पार्टी में हिंदू भाइयों ने भी हिस्सा लिया। इफ्तार पार्टियों के कार्यक्रम से मुस्लिम बाहुल इलाकों में चहल पहल बढ़ गई है।
शहर के मोहल्ला मकनियापुरा में निजामुद्दीन औलियो के आस्ताने में सलीमुर्रहमान खां ने इफ्तार पार्टी का आयोजन कराया। जहां पर भारी संख्या में रोजदारों की भीड़ जुटी। इफ्तार पार्टी में हिंदू भाइयों ने भी शिरकत की। इसी तरह रजानगर में नफीस खां ने अपने कारखाने में इफ्तार पार्टी कराई। जहां पर सभी रोजदारों को इफ्तार कराया गया। भीतरकोट में पीर मुबारक शाह के आस्ताने पर अलीमुद्दीन शाह ने इफ्तार पार्टी कराई। जैसे जैसे रमजान माह खत्म होने के करीब पहुंच रहा है। लोगों में इफ्तार पार्टी कराने के प्रति जज्बा बढ़ रहा है।
रविवार को भटीपुरा, समदनगर, शेखनपुरा, दरियापुरा और मिल्कीपुरा में इफ्तार पार्टियां कराई गई। दूसरे अशरे के खत्म होने के साथ ही शहर में 60 फीसदी मस्जिदों में कुरान भी खत्म हो गया है। ज्यादातर मस्जिदों में अब लोग तरावीह अलमतरा से सुन रहे है। शबेकद्र की तैयारियां भी तेज हो गई है। लोगों ने मस्जिदों में सबीना (एक रात में पूरा कुरान) सुनने के लिए हाफिजों के कार्यक्रम तय कर लिए हैं।