फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fraternity celebrate Eid festival

भाईचारे से मनाएं ईद का त्योहार

Thu, 30 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Thu, 30 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fraternity celebrate Eid festival
पीस कमेटी की बैठक में निर्देश देते डीएम - फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में डीएम वीरेश्वर सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों की मस्जिदों, ईदगाहों के आसपास भ्रमण करके सफाई व पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण कर लें। जिससे अंतिम शुक्रवार को नमाज के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार परेशानी न हो। डीएम ने कहा कि अलविदा की नमाज व ईद का पर्व मिल जुलकर मनाएं।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में अधिशाषी अधिकारी व ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायतराज अधिकारी सफाई व्यवस्था ठीक करें। अधिशाषी अभियंता जल संस्थान को निर्देश दिए कि ईदगाहों के आसपास अलविदा की नमाज के दौरान पेयजल के लिए टैंकरों का इंतजाम किया जाए। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्रों के लोगों को बुलाकर बैठक करें।
विज्ञापन


अपने स्तर से हर प्रकार की समस्या का निराकरण न हो पाने की स्थिति में उन्हें सूचित करें। बैठक में एडीएम संतोष कुमार राय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मघुसूदन, एसडीएम नंहकू, सीएमओ डा. एसके वार्ष्णेय, शहर काजी आफाक हुसैन, दाऊ तिवारी, महंत विशंभरदास, नियाज मोहम्मद, अल्ताफ हुसैन, रामजी गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजिस्ट्रेटों की तैनाती
ईद और जुमा की आखिरी नमाज को शांति व भाईचारे के साथ पूरा कराने के लिए डीएम वीरेश्वर सिंह ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। उप जिला मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर शांति व्यवस्था देखेंगे। शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सभी मजिस्ट्रेटों को दो-दो शसस्त्र आरक्षी उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed