{"_id":"1388838becb08dfcd46ea68d2a272556","slug":"fourteen-point-memorandum-demanding-assigned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौदह सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौदह सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। राजकीय शिक्षक संघ जनपद महोबा ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में बड़े पैमाने पर रिक्त पड़े प्रधानाचार्यो के पदों को पदोन्नति से भरे जाने की मांग की। जिससे शिक्षण कार्य में बेहतर सुधार हो सके।
डीआईओएस को दिए ज्ञापन में माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशालय स्तर तक के सभी कार्यालयों को आन लाइन किए जाने, एलटी, प्रवक्ता, राजपत्रित की वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर आन लाइन किए जाने, राजकीय शिक्षक शिक्षकाओं को प्रमुख चिकित्सालयों में कैश लैश चिकित्सा दिए जाने के साथ ही चिकित्सा सुविधा अत्यधिक जटिल एवं काफी पुरानी है इसे बदले जाने की मांग की। इसके साथ ही रिटार्यमेंट की आयु 62 वर्ष किए जाने के अलावा बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल टीचरों से ट्रकों में न भराए जाने की मांग की है। वेतन व्यवस्था समय से प्रदान किए जाने, शिक्षण के अतिरिक्त अन्य कार्य टीचरों से न कराए जाए, एलटी ग्रेट भर्ती प्रक्रिया आन लाइन किए जाने की जाए। ज्ञापन देने वालों में राजकीय शिक्षक संघ की वरिष्ट मंत्री सरगम खरे, परिषद के अध्यक्ष सुनील शर्मा, मंत्री सुलेमान खां सहित तमाम कर्मचारी और शिक्षक मौजूद रहे।