{"_id":"6a4e98837569b5f39c09db1b","slug":"four-samples-of-pesticides-were-collected-after-raiding-shops-mahoba-news-c-225-1-mah1001-126900-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दुकानों में छापा मारकर कीटनाशक के चार सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दुकानों में छापा मारकर कीटनाशक के चार सैंपल भरे
विज्ञापन
फोटो 08 एमएएचपी 12 परिचय-कस्बे में कीटनाशक दुकान का निरीक्षण करते एसडीएम आदेश सिंह सागर। संवाद
-रसीद बुक उपलब्ध न कराने पर दो दुकानदारों को थमाए कारण बताओ नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलपहाड़ (महोबा)। प्रशासन व कृषि विभाग की ओर से बुधवार को कीटनाशक की दुकानों में छापामार अभियान चलाया गया। इस दौरान कीटनाशक की दुकानों से चार सैंपल भरे गए। साथ ही रसीद बुक उपलब्ध न कराने पर दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस थमाए गए। कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही।
खरीफ फसल की बोआई प्रारंभ हो गई है। किसानों को गुणवत्तापूर्ण पेस्टिसाइड की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए एसडीएम कुलपहाड़ आदेश सिंह सागर ने जिला कृषि अधिकारी के साथ विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में पेस्टिसाइड की गुणवत्ता और स्टॉक की जांच की गई। इस दौरान साहू खाद बीज भंडार, मंसूरी ट्रेडर, न्यू कृषि बीज भंडार, सिंह बीज भंडार, स्वास्तिक बीज भंडार, राम राजा बीज भंडार व गजानन बीज भंडार की चेकिंग की और कीटनाशक के चार नमूने लिए। इन नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि मंसूरी ट्रेडर व सिंह बीज भंडार के अभिलेख अपूर्ण होने और किसानों को दी जाने वाली रसीद बुक उपलब्ध न कराने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।