{"_id":"658ab5f61e4d5686030f6578","slug":"four-people-injured-in-road-accidents-mahoba-news-c-12-1-knp1080-522731-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत चार लोग घायल हो गए। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिच्छूपहाड़िया गांव निवासी राजेश (18) सोमवार की शाम बाइक से घर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह लवकुशनगर निवासी कमलेश, गुढ़ा निवासी धरम और मलहरा निवासी राजू अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। (संवाद)
-- -- -- -- -
हार-जीत की बाजी लगाते तीन जुआरी पकड़े
महोबा। थाना श्रीनगर पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाते तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने पिपरामाफ गांव में छापा मारा। जहां ताश के पत्तों से हारजीत की बाजी लगा रहे संजय यादव, कृष्ण गोपाल व रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मालफड़ व जामातलाशी में 1,440 रुपये की नकदी बरामद की है। जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। (संवाद)
-- -- -- -- -
डीएम से की चकरोड व खाद गड्ढों की जमीन पर कब्जे की शिकायत
महोबा। झल्लू, रामअवतार, मिथलेश, पानकुमारी, उमेश कुमार, राजकुमारी, सुमन, जशोदा, रानी आदि ने जिलाधिकारी मृदुल चौधरी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि गांव में चकरोड और खाद के गड्ढों के लिए भूमि सुरक्षित है। जिसमें गोबर आदि डालने का प्रयोग करते हैं। गांव के ही कुछ दबंगों ने चकरोड व खाद के गड्ढों में कब्जा कर उपयोग शुरू कर दिया है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। कई बार एसडीएम और तहसीलदार से शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने राजस्व टीम गठित कर सही पैमाइश कराने और कब्जा हटवाने की मांग की है। (संवाद)