{"_id":"5ebe9f008ebc3e9051071da5","slug":"four-injured-in-bus-collision-in-mahoba-mahoba-news-knp560239986","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः श्रमिकों को लेकर जा रही बसों में भिड़ंत, 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः श्रमिकों को लेकर जा रही बसों में भिड़ंत, 4 घायल
विज्ञापन
ॉर्डर पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस
- फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा) में महानगरों से लौटे श्रमिकों को लेकर झांसी जा रहीं दो रोडवेज बसों की भिड़ंत हो जाने से एक बस के चार श्रमिक घायल हो गए। महानगरों से उरई आए श्रमिकों को हरपालपुर, मऊरानीपुर और झांसी ले जाने के लिए झांसी डिपो की रोडवेज बस गुरुवार की शाम को झांसी जनपद जा रही थी।
इसमें दस श्रमिक सवार बचे थे। इसी तरह राठ डिपो की बस राठ व पनवाड़ी के श्रमिकों को उतारकर झांसी के छह श्रमिक लेकर जा रहीं थी। तभी यूपी-एमपी के बगरौनी बॉर्डर के पास झांसी डिपो ने पीछे से ओवरटेक करने के चक्कर में राठ डिपो की बस में टक्कर मार दी।
इससे झांसी डिपो की बस के आगे के दोनों शीशे टूट गए। वहीं, राठ डिपो की बस पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे झांसी डिपो की बस में सवार मालती (45), कम्मो (50), दयाराम (60) व शेखर (40) घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में उपचार के बाद झांसी भेज दिया गया। संवाद