{"_id":"5efb798f8ebc3e430a0cb2e5","slug":"foundation-stone-for-three-village-group-drinking-water-schemes-worth-rs-676-crore-in-the-district-mahoba-news-knp5685306144","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 676 करोड़ की तीन ग्राम समूह पेयजल योजनाओं का हुआ शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 676 करोड़ की तीन ग्राम समूह पेयजल योजनाओं का हुआ शिलान्यास
विज्ञापन
चरखारी/पनवाड़ी। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को झांसी जिले के ग्राम मुराटा में शिलान्यास स्थल से महोबा की तीन सलइया-नथूपुरा, लहचुरा-काशीपुरा व शिवहार-कमलखेड़ा राजस्व ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान तीनों स्थलों पर सांसद, विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष ने भूमि पूजन किया। 676 करोड़ की पेयजल योजनाओं से जिले के 228 गांवों के 4,01564 लोग लाभान्वित होंगे।
प्रदेश सरकार द्वारा बुंदेलखंड व विन्ध्य क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए महत्वाकांक्षी पाइप पेयजल योजना शुरू की है। सरकार का उद्देश्य हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। इन परियोजनाओं को 2022 तक पूर्ण करने और हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
जिले में लहचूरा-काशीपुरा योजना का भूमिपूजन हमीरपुर-महोबा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सलैया-नथूपुरा योजना का भूमिपूजन विधायक चरखारी बृजभूषण राजपूत और शिवहार-कमलखेड़ा योजना का भूमिपूजन जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने किया। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से लोगों से वार्ता की और महोबा में सरकार की योजनाओं जैसे कोरोना महामारी के दौरान अनाज वितरण, प्रवासी श्रमिकों को मिलने वाली सहायता, मनरेगा आदि के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लिया। भूमिपूजन स्थल काशीपुरा में डीएम एके तिवारी, एसपी मणिलाल पाटीदार, एसडीएम कुलपहाड़ मो. उवैश, अकठौहा में सीडीओ हीरा सिंह, चैयरमेन नगर पालिका महोबा दिलाशा तिवारी, एसडीएम राकेश कुमार व शिवहर में भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, एडीएम आरएस वर्मा, चरखारी नगर पालिका अध्यक्ष मूलचंद कुशवाहा, चैयरमेन खरेला नगर पंचायत आशा सिंह आदि मौजूद रहे।