फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Former MP and the police resulted in an altercation

पूर्व सांसद और पुलिस में हुई नोकझोंक

Fri, 12 Feb 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 12 Feb 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Former MP and the police resulted in an altercation
केंद्रीय मंत्री उमा भारती के आगमन से पूर्व पुलिस लाइन में भाजपा कार्यकर्ताओं को हटाने का विरोध करने पर पूर्व सांसद और सीओ सदर में तीखी नोकझोंक हुई। गुस्साए पूर्व सांसद व कई भाजपा कार्यकर्ता उमा भारती से बिना मिले चले गए।
विज्ञापन


 
शुक्रवार को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती के पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से आने से पूर्व तमाम भाजपा नेता हेलीपैड स्थल पर पहुंच गए। पार्टीजनों को हटाने पर इंचार्ज कोतवाली मोहम्मद आरिफ तथा सीओ संददीप सिंह की पूर्व सांसद गंगा चरन राजपूत से तीखी नोकझोंक हो गई
विज्ञापन



सीओ ने सिर्फ 14 लोगों को ही हेलीपैड में जाने की अनुमति दी। इससे नाराज पूर्व सांसद हेलीपैड से चले गए। उमा भारती के आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर, पंकज तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, डा. कमलेश सक्सेना, चेयरमैन महोबा पुष्पा अनुरागी, जिला पंचायत सदस्य माधुरी श्रीवास, राहुल दीक्षित, अरुण सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सांसद ने की केन बेतवा लिंक कराने की पहल- महोबा। केन बेतवा रिवर लिकिंग प्रोजेक्ट से कैनाल निकालकर सलारपुर उर्मिल बांध, मझगवां, बेलासागर तालाब और बड़खेड़ा तालाब को जोड़ने के लिए हमीरपुर महोबा के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने गत 22 अक्तूबर 2014 को जल संसाधन मंत्री उमा भारती को ज्ञापन सौंपा था।


केंद्रीय मंत्री ने बुंदेलखंउ की समस्या को गंभीरता से लेते हुए केन बेतवा गठजोड़ के जरिए पेयजल समस्या के निराकरण के लिए सांसद को भरोसा दिलाया था।

 
सांसद के ज्ञापन के बाद सेंटर वाटर कमीशन ने केन बेतवा नदी से महोबा और मध्य प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़ और पन्ना के किसानों को पानी मुहैया कराने के लिए नक्शा तैयार कियौ।



ज्ञापन में महोबा में कोई नदी न होने की बात दर्शाते हुए बांध और तालाबों से ही पानी की आपूर्ति की जाती है। ज्ञापन में केन बेतना लिकेंग प्रोजेक्ट से कैनाल निकाल कर जल उपलब्ध कराए जाने की मांग की थी।



सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि उनकी पहल के बाद शुक्रवार को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने यूपी के महोबा और एमपी दतरपुर और टीकमगढ़ जनपद को केन बेतवा गठजोड़ को लिंक कराने के बाबत जायजा लिया। सांसद ने बताया कि जल्द ही केन बेतवा लिंक कराने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed