{"_id":"60cb834d8ebc3e33270f4e4e","slug":"former-mp-again-raised-the-demand-of-bundelkhand-state-mahoba-news-knp6346409176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद ने फिर उठाई बुंदेलखंड राज्य की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद ने फिर उठाई बुंदेलखंड राज्य की मांग
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। बुंदेलखंड राज्य की मांग फिर जोर पकड़ने लगी है। अलग राज्य के लिए ग्राम प्रधानों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं सहित अन्य बुंदेलखंडियों को एकजुट करने में पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत जुट गए हैं।
गुरुवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, बीडीसी के साथ ही व्यापारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य के लिए कोर्ट में रिट दायर करेंगे।
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की 40 फीसदी आबादी पलायन कर महानगरों में मजदूरी कर रही है। बेरोजगारी चरम पर है, किसान आत्महत्याएं कर रहा है। इन सभी समस्याओं का एकमात्र हल अलग राज्य होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद स्वरूप दमेले ने कहा कि बुंदेलखंडी शांति से अपनी मांग रखते हैं, जिससे उपेक्षित हैं। कार्यक्रम में युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, अजय गुप्ता, युवा उपाध्यक्ष गुलशेर मुहम्मद, संजू मिश्रा, महामंत्री कैलाश ताम्रकार, रामजी सोनी समेत सौ से अधिक लोग मौजूद रहे।