फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Former BJP District Secretary levels serious allegations against the District President.

Mahoba News: भाजपा की पूर्व जिलामंत्री ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 09 Jul 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Former BJP District Secretary levels serious allegations against the District President.
महोबा। भाजपा की पूर्व जिलामंत्री दीपाली तिवारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि कुछ दिन पहले भाजपा की ओर से मेरी ड्यूटी सरकारी विद्यालय में मतदाता घटाने व बढ़ाने में लगाई गई थी।
विज्ञापन

कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने फॉर्म सात दिया जिसमें मतदाताओं के नाम कटवाने थे। उसमें मुस्लिम और कुछ यादव समाज के लोगों के नाम थे। वह बीएलओ से मिलीं तो उसने कहा कि जिन लोगों के आप नाम कटवाने आई हैं। वह काफी समय से महोबा के निवासी हैं। आप ऐसा क्यों कर रही हैं। इसके बाद वह जिलाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों से मिलीं और कहा कि किसी का अधिकार छीनना गलत है जिस पर उल्टा कहा गया कि शीर्ष नेतृत्व का आदेश है। तब मैंने काम करने से मना कर दिया। पूर्व में जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोपों में हुए समझौते का भी उन्होंने वीडियो में जिक्र किया।
विज्ञापन

उन्होंने एक उपमुख्यमंत्री पर जिलाध्यक्ष को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि ऐसे उपमुख्यमंत्री को वह स्टूल उखाड़कर फेंकना चाहती हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा का कहना है कि यह उनके अपने विचार हैं। इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed