फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Foreign researchers took stock of the napkin unit

विदेशी शोधकर्ता ने नैपकिन यूनिट का लिया जायजा

Fri, 27 Feb 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 27 Feb 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Foreign researchers took stock of the napkin unit

कस्बे में खुला सेनेटरी नैपकिन उत्पादन एवं प्रशिक्षण

विज्ञापन
केंद्र और स्वच्छता उत्पादन केंद्र देश प्रदेश ही नहीं विदेश में भी धाक जमा चुका है। इसकी कामयाबी से प्रभावित होकर विदेशी शोधकर्ता भी गुरुमंत्र लेने आने लगे हैं।

गुरुवार को जर्मनी से आईं शोधकर्ता ने नैपकिन बनाने के तरीके और इसे महिलाओं तक पहुंचाने के बारे में जानकारी हासिल की।

जर्मनी के हंबर्ग से आईं शोधकर्ता डेनिला स्क्रारोडर ने गुरुवार को श्रीनगर पहुंचकर सेनेटरी नैपकिन उत्पादन एवं प्रशिक्षण केंद्र और स्वच्छता उत्पादन केंद्र का जायजा लिया। साथ ही यहां बनाए जा रहे सेनेटरी नैपकिन के बनाने के तरीके और इसकी ग्रामीण अंचलों में आपूर्ति के बारे में भी जानकारी जुटाई।

डेनिला ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि पिछले वर्ष भारत सरकार के निर्देश पर श्रीनगर आए टेरिफ कमीशन की रिपोर्ट इंटरनेट पर देखकर यहां आने का निश्चय किया।

बताया कि यहां आने से पहले उन्हाेंने जिले की निवर्तमान जिलाधिकारी डॉ. काजल और अनुज कुमार झा से भी बातचीत कर यूनिटाें के बारे में जानकारी जुटाई।

बताया कि उनकी संस्था जर्मनी के अलावा आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका में भी काम कर रही है। केंद्र की सराहना करते हुए कहा कि इस उद्योग पर प्रदेश और देश को गर्व होना चाहिए। इससे रोजगार के साथ ही माहवारी स्वच्छता के बारे में महिलाआें और किशोरियाें को जागरूक किया जा रहा है।

उन्हाेंने चुप्पी तोड़ो अभियान की भी जमकर तारीफ की। बताया कि यहां की रिपोर्ट तैयार कर जर्मनी सरकार को सौंपेंगी, जिससे वहां भी इस प्रकार की यूनिट तैयार कर इस दिशा में काम किया जा सके। पंचायत उद्योग केंद्र के प्रबंधक अनिल सिंह सेंगर ने उन्हें सारी जानकारियां उपलब्ध कराईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed