फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Forchunr clashed with Bolero, a death, four injured

पाइप लाइन फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद

Sun, 11 Oct 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sun, 11 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Forchunr clashed with Bolero, a death, four injured
अतरारमाफ के पास उर्मिल बांध की पाइप लाइन फट जाने से हजारों किलो लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जिससे एक खेत के पास बने कच्चे कुएं के चारो तरफ पानी भरने से कुआं घंस गया। पाइप लाइन ठीक न कराए जाने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि उर्मिल बांध से महोबा तक 32 किमी. लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है। पाइप लाइन के जरिए श्रीनगर, सिजहरी और महोबा में पानी की आपूर्ति की जाती है। पिछले कई दिनों से अतरारमाफ के पास पाइप लाइन टूटी होने के बाद भी जल निगम पाइप लाइन दुरुस्त नहीं करा सका, जिससे प्रतिदिन हजारों किलो लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पाइप लाइन टूटी होने के कारण श्रीनगर और महोबा शहर में बनाए गए सीडब्ल्यूआर और ओरवहेड टैंक नहीं भर पा रहे हैं।
विज्ञापन


अतरारमाफ निवासी भुवानीबाई ने बताया कि खेतों के पास से निकली पाइप लाइन से चार दिन से पानी निकल रहा है। जिससे खेतों के चारों तरफ पानी भर जाने के कारण कुआं धसक गया। इससे नुकसान हुआ है। वहीं चार दिन बाद भी जल निगम द्वारा पाइप लाइन ठीक न कराए जाने से खेत जल मग्न हो गया और पानी की भारी बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप
जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते शहर की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। पाइप लाइन ठीक न कराने से टैंकों में पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे दो दिनों से शहर पेयजल आपूर्ति गड़बड़ा गई है। लोग पानी के लिए खासा परेशान हैं। जल निगम द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन आए दिन टूटती रहती हैं। जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed