फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Forced to drink polluted water town

प्रदूषित पानी पीने को मजबूर कस्बा

Sat, 08 Aug 2015 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sat, 08 Aug 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
Forced to drink polluted water town
कस्बे में नियमित गंदे पानी की जलापूर्ति होने से संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। जल संस्थान द्वारा फिल्टर प्लांट की सफाई न किए जाने और बांध में उच्चीकरण कार्य के चलते गंदे पानी की आपूर्ति होने से कस्बे के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर है।
विज्ञापन

कस्बे के अंदर जल संस्थान के द्वारा 35 किमी पाइप लाइनों का जाल बिछाया गया है। पहाड़ी इलाका होने के कारण यहां बोरिंग सफल नहीं हैं, जिससे यहां के लोगों को पाइप लाइन से जलापूर्ति की जाती है। कस्बे के शंकरलाल सोनी, प्रीतम प्रसाद निगम, नोखेलाल, देवेंद्र गुप्ता, मनोज प्रजापति आदि ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया कि कस्बे में कबरई बांध के किनारे जल संस्थान का फिल्टर प्लांट बना है। जहां कबरई बांध से साइफन के माध्यम से पानी खींचकर प्लांट में साफ कर आपूर्ति की जाती है। यहां बने फिल्टर प्लांट की महीनों से साफ-सफाई नहीं कराई गई है और न ही वहां फिल्टर ग्रेवल और फिटकरी मिलाकर पानी को साफ कराने का प्रयास किया जाता है, जिससे बांध के गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। कस्बे के लोगों की मांग के बावजूद जल निगम  फिल्टर की सफाई नहीं करा रहा है। जिससे लोगों को मजबूरन गंदा पानी पीना पड़ रहा है। जिससे यहां संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति कभी-कभी ही हो पाती है। जिलाधिकारी से कस्बे के लोगों ने मांग की है कि फिल्टर प्लांट की सफाई कराकर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाए। इस संबंध में अवर अभियंता एसके वर्मा ने बताया कि बांध की खुदाई के कारण कभी-कभी पानी गंदा आता है, फिर भी मौके पर जाकर जांच के बाद फिल्टर को फिर से साफ कराकर जलापूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed