फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Five people prosecuted for assault and looting

घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा

Sun, 23 Feb 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Five people prosecuted for assault and looting
महोबा। शहर के मोहल्ला भटीपुरा में डेढ़ माह पहले घर में घुसकर मारपीट व 30 हजार रुपये की नगदी लूटने के मामले में रविवार को न्यायालय के आदेश पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना कोतवाली के एसआई अंबुज कुमार शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी दीनदयाल पुत्र मनीराम 5 जनवरी को परिवार समेत घर पर था। रात करीब आठ बजे पांच लोग घर में घुस गए और गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बाद में आरोपी 30 हजार रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित ने शहर कोतवाली समेत पुलिस उच्चाधिकारियों से शिकायत की लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। तब पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर रविवार को शहर कोतवाली में श्याम सुंदर, भूपेंद्र, दीपक व राजेंद्र निवासीगण मोहल्ला भटीपुरा व नृपत पुत्र हरदयाल निवासी ग्राम बनियातला के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल कराई जा रही है। जल्द ही मामले विवेचना कराकर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed