फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   FIRs will be filed against those who do not deposit the outstanding electricity bill

बिजली का बकाया बिल जमा न करने वालों पर होगी एफआईआर

Wed, 22 Jan 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
FIRs will be filed against those who do not deposit the outstanding electricity bill
महोबा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा के निदेशक इंजी. एसके गुप्ता ने अफसरों के साथ बैठककर आसान किस्त योजना व राजस्व संबंधी कार्य की समीक्षा की। उन्होंने योजना के तहत रजिस्ट्रेशन न कराने वाले और बिना भुगतान के बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विद्युत विभाग कार्यालय में आयोजित बैठक में निदेशक ने आसान किस्त योजना, विद्युत आपूर्ति व राजस्व संबंधी कार्य की समीक्षा की। इसमें उन्होंने आसान किस्त योजना की जानकारी देते हुए बताया कि चार किलोवाट तक के घरेलू बकाएदारों के लिए योजना चलाई जा रही है। जिसमें ब्याज में शत-प्रतिशत छूट दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मूलधन में शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता 12 किस्त में और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता 24 किस्त में भुगतान कर सकते हैं। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक है। बैठक में उन्होंने रजिस्ट्रेशन न कराने वाले बकाएदारों के कनेक्शन काटे जाने के निर्देश दिए। कहा कि बिना भुगतान के यदि कनेक्शन दोबारा जुड़ा मिले तो ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ धारा 138 (बी) में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता महेंद्र कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पांच बड़ेे बकाएदारों पर मुकदमा दर्ज
श्रीनगर (महोबा)। बिजली विभाग ने बिल जमा न करने वाले बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। उपखंड अधिकारी पुनीत शर्मा ने कस्बे के पांच बकाएदारों के खिलाफ थाना श्रीनगर में मुकदमा दर्ज कराया है। बुधवार को उपखंड अधिकारी ने कर्मचारियों के साथ कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला भैरवगंज में अभियान चलाया। इस दौरान बड़े बकाएदार धर्मदास कुशवाहा, गीता साहू, कमलेश साहू, राम कुमार कुशवाहा व भगवत दयाल अहिरवार द्वारा बिल जमा न करने पर उसने खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया। उपखंड अधिकारी ने बताया कि इनके ऊपर 50 हजार से ज्यादा के बिल बकाया हैं, तभी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed