फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fire in two maids, loss of millions

दो मकानाें में लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 07 Apr 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 07 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Fire in two maids, loss of millions
ग्राम सुनैचा में आग बुझाते ग्रामीण व कुलपहाड़ में आग से खाक पड़ा आशियाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुईं अगिभनकांड में लाखों का नुकसान हो गया। पीड़ितों ने पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को घटना की सूचना देकर सरकारी सहायता दिलाए जाने की मंाग की है।
विज्ञापन



कोतवाली कुलपहाड़ के गांव सुंगिरा निवासी अर्जुन सेन होमगार्ड है। गुरुवार की रात वह परिवार के साथ सो रहा था। रात करीब दो बजे मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें व धुएं का गुबार भरने पर परिजन जाग गए। इसके बाद किसी तरह बाहर निकल अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


आधी रात में चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। सभी ने मिलकर पानी लाकर आग पर काबू पाया। आग से मकान में रखे आभूषण, गृहस्थी, खाद्यान्न कपड़े व अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानबूझकर मकान में आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कुलपहाड़ को घटना से अवगत कराया है। लेखपाल ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना कबरई के गांव सुनैचा निवासी नवल पुत्र जवाहर के मकान में शुक्रवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे मकान में रखी 30 हजार की नगदी, 10 बोरा गेहूं, दो बोरा मसूर, दो बोरा लाही, एक बोरा अलसी समेत करीब ढाई लाख रुपये कीमत का माल जल गया। आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड  पहुंची। लोगों का कहना है कि यदि समय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ जाती तो नुकसान होने से बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed