{"_id":"62780a52a5b955164e0254a4","slug":"fire-in-computer-shop-goods-worth-lakhs-destroyed-mahoba-news-knp6956679172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर दुकान में लगी आग से लाखों का माल खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर दुकान में लगी आग से लाखों का माल खाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के लाड़पुर गांव में शनिवार की रात कंप्यूटर दुकान में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। दुकान में रखे कंप्यूटर, लैपटॉप समेत ढाई लाख रुपये कीमत का माल जलकर बर्बाद हो गया। पीड़ित ने सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है।
लाड़पुर निवासी कुलदीप सिंह चौराहे पर कंप्यूटर की दुकान किए है। शनिवार की देर शाम वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंदकर घर चला गया। रात के समय बिजली की शॉर्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने दुकानदार को सूचना दी। एकजुट ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दुकान में रखा एक लैपटॉप, चार कंप्यूटर, दस मोबाइल, दो प्रिंटिग मशीन समेत अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया।
पीड़ित ने बताया कि उसने बैंक से कर्ज लेकर कंप्यूटर की दुकान खोली थी। अब बैंक कर्ज की अदायगी की चिंता सता रही है। पीड़ित ने कोतवाली कुलपहाड़ व राजस्व विभाग को घटना की सूचना दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।